लड़ते बकरे और सियार
एक दिन एक सियार किसी गाँव से गुजर रहा था। उसने गाँव के बाजार के पास लोगों की एक भीड़ देखी। कौतूहलवश वह सियार भीड़ के पास यह देखने गया कि क्या हो रहा है।
सियार ने वहां देखा कि दो बकरे आपस में लड़ाई कर रहे थे। दोनों ही बकरे काफी तगड़े थे इसलिए उनमे जबरदस्त लड़ाई हो रही थी। सभी लोग जोर-जोर से चिल्ला रहे थे और तालियां बजा रहे थे।
दोनों बकरे बुरी तरह से लहूलुहान हो चुके थे और सड़क पर भी खून बह रहा था। जब सियार ने इतना सारा ताजा खून देखा तो अपने आप को रोक नहीं पाया।
सियार ने बिना सोचे-समझे खतरे के बीच छलांग लगा दी।
लेकिन दोनों बकरे बहुत ताकतवर थे। उन्होंने सियार की जमकर धुनाई कर दी जिससे सियार वहीँ पर ढेर हो गया।
सीख :लालच से प्रेरित होकर कोई भी अनावश्यक कदम नहीं उठाना चाहिए और कोई कदम उठाने से पहले भलीभांति सोच लेना चाहिए।
More from this story
बन्दर और लकड़ी का खूंटा सियार और ढोल व्यापारी का पतन और उदय दुष्ट सर्प और कौवे मूर्ख साधू और ठग बगुला भगत और केकड़ा चतुर खरगोश और शेर खटमल और बेचारी जूं रंगा सियार शेर, ऊंट, सियार और कौवा टिटिहरी का जोड़ा और समुद्र का अभिमान मूर्ख बातूनी कछुआ तीन मछलियां हाथी और गौरैया सिंह और सियार चिड़िया और बन्दर गौरैया और बन्दर मित्र-द्रोह का फल मूर्ख बगुला और नेवला जैसे को तैसा मूर्ख मित्र